रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना से रोजगार के अवसर बढेंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली अग्निपथ योजना को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानि सीसीएस (CCS) ने हरी झंडी दे दी है. मंगलवार को हुई सीसीएस (CCS) की मीटिंग के फैसले को खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा सचिव सहित सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने मीडिया के सामने पेश किया. इस प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि अगले 90 दिनों में देश के अग्निवीरों की भर्तियां सेना में शुरु हो जाएंगी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया को अग्निपथ योजना के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय सेना को विश्व की बेहतरीन सेना बनाने की दिशा में आज सीसीएस ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है. उन्होंने ‘अग्निपथ’ योजना को एक ट्रांसफॉर्मेटिव योजना बताया जो सशस्त्र सेनाओं यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना में बड़े बदलाव लेकर आएगी जिसके चलते सेनाएं पूरी तरह आधुनिक और बेहद ही सुसज्जित बन जाएंगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।