Agnipath Scheme के तहत सेना में भर्ती होने वालों को अर्धसैनिक बलों में मिलेगी वरीयता - गृहमंत्री अमित शाह
(India) गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से बताया गया है कि, अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को रिटायरमेंट के बाद सीएपीएफ और असम राइफल्स में वरीयता दी जाएगी. अमित शाह के दफ्तर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "‘अग्निपथ योजना’ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए नरेंद्र मोदी जी का एक दूरदर्शी व स्वागत योग्य निर्णय है. इसी संदर्भ में आज गृह मंत्रालय ने इस योजना में 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है."
सरकार की इस अग्निपथ योजना को लेकर विवाद भी शुरू हो चुका है. तमाम एक्सपर्ट्स और विपक्षी दल इसे लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि चार साल के बाद जब युवा सेना से रिटायर हो जाएंगे तो उनके सामने रोजगार के क्या विकल्प होंगे? ऐसे ही तमाम सवालों के बाद अब सरकार की तरफ से अग्निवीरों को दोबारा अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने को लेकर वरीयता की बात कही जा रही है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।