(India)
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भारतीय सेना में 'अग्निपथ' नाम की योजना का ऐलान किया। सरकार ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे सेना में क्रांतिकारी बदलाव आएगा, लेकिन योजना का ऐलान होने के अगले ही दिन बिहार के बक्सर में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले कई युवा इसके खिलाफ उतर आए। इन अभ्यर्थियों ने बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे ट्रैक को जाम करने की कोशिश की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ये अभ्यर्थी अग्निपथ स्कीम को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे। ये लोग पिछले दो साल से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, इनमें कुछ ऐसे भी हैं जो मेडिकल टेस्ट में पास हो गए और एग्जाम का इंतजार करते रह गए। कुछ ने एग्जाम भी दे दिया और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।