राहुल से अब तक 17 घंटे पूछताछ:ईडी अफसरों से बोले राहुल- बार-बार बुलाकर परेशान न करें, आज ही पूछ लें
(India) नेशनल हेराल्ड केस में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ईडी ने राहुल गांधी से पूछताछ की। आज 8 घंटे तक चले पूछताछ के पहले राउंड में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से लगभग 40 सवाल किए गए। इस दौरान राहुल गांधी ने अधिकारियों से नाराजगी में कहा कि उन्हें जितने भी सवाल पूछने हैं, आज ही पूछ लें, बार-बार बुलाकर परेशान न करें। उन्होंने कहा कि इससे हमारे कार्यकर्ता भी परेशान हो रहे हैं और आप बाहर देख ही रहे हैं कि क्या चल रहा है। राहुल गांधी से दो दिन में अब तक 17 घंटे पूछताछ की जा चुकी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।