(India)
हवाई ईंधन जिसे एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) कहते हैं के दाम में एक बार फिर इजाफा हो गया है. आज एटीएफ के दाम में 16.3 फीसदी की बढ़ोतरी हो गए है. इसमें 1.41 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 123.03 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. एटीएफ की कीमतों में एकसाथ ही 16.3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद ये अब तक के सबसे उच्च स्तर पर आ गए हैं. 1 जून को एटीएफ की कीमतों में करीब 1.3 फीसदी की कटौती हुई थी जिसके बाद एयरलाइंस कंपनियों को मामूली राहत मिली थी पर आज एटीएफ के दाम बढ़ने के बाद इसमें जोरदार इजाफा हो गया है. इस साल अभी तक देखें यानी साल 2022 में एटीएफ की कीमतों में कुल 91 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।