रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुखों और अधिकारियों के साथ बैठक, युवाओं के गुस्से को शांत करने की पहल ‌सशस्त्र सेनाओं की तरफ से
(India) अग्निपथ स्कीम पर मचे बवाल के बीच सेना और सरकार भी अलर्ट-मोड पर है. शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुखों और डीएमए के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करने जा रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को अपने जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे से राजधानी दिल्ली लौट आए हैं. शनिवार की सुबह रक्षा मंत्री वायुसेना (Air Force) और नौसेना (Navy) प्रमुखों के साथ अग्निपथ स्कीम (Agnipath Scheme) की समीक्षा करेंगे और युवाओं के गुस्से को कम करने पर विस्तार से बातचीत करेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।