अमेरिका और साथी देशों की मिलिट्री रेड में ISIS का बड़ा लीडर गिरफ्तार
(India) सीरिया में अमेरिका और उसके साथी फौज ने हेलिकॉप्टर से एक गांव में मिलिट्री रेड की थी । रेड में इस्लामिक स्टेट्स ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के एक लीडर पकड़ा गया है। यह आतंकी बम बनाने में उस्ताद बताया जा रहा है। एजेंसी के मुताबिक, पकड़े गए आतंकी का नाम हनी अहमद अल-कुर्दी है। बम बनाने के उस्ताद होने के साथ यह ISIS के बड़े लीडर्स में से एक हैं।

रेड सीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके के अल हुमैरा गांव में हुई थी। यह इलाका सीरिया के खिलाफ लड़ रहे, तुर्की समर्थक बाघियों का हैं। अमेरिकी सेना इस इलाके में ज्यादा ऑपरेशन नहीं करती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।