देशभर में 500 से ज्यादा ट्रेन कैंसिल, अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे आंदोलन
(India) रेल मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे आंदोलन के कारण 181 मेल एक्सप्रेस और 348 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गईं हैं। इसके मद्देनजर रेलवे ने RPF और GRP अलर्ट मोड पर रखा है। साथ ही उपद्रवियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उधर कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज स्टेशन पर 40 मिनट तक ट्रेन रोकी। बाद में पुलिस ने ट्रेन रोकने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

वहीं तमिलनाडु में भारत बंद के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा के लिए अगले आदेश तक दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन के सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट देना बैन कर दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।