Agnipath Scheme: तीनों सेना प्रमुख से मिले पीएम मोदी, अग्निपथ योजना पर हुई चर्चा
(India) सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों के साथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अलग-अलग बैठक की. प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर चर्चा की गई. थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी के साथ बैठक हुई.

अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना की घोषणा 14 जून को की गई थी जिसके बाद से देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं. प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों और बसों में पिछले दिनों आग लगा दी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।