द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से की मुलाकात
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर कहा कि उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में समर्थन मिला है. जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ बेजोड़ है. राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की. मंगलवार को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद (Presidential Candidate) की उम्मीदवार चुने जाने के बाद वह पहली बार दिल्ली आई हैं. राष्ट्रपति चुनावों में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. अगर ऐसा होता है तो वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।