(India)
राजस्थान में राजनीति नियुक्तियों की तीसरी सूची जुलाई महीने में आने के आसार है। राजनीतिक नियुक्तियों के लिए गहलोत-पायलट गुट में सहमति बन गई है। राज्यसभा चुनाव संपन्न होने के कुछ दिनों बाद ही राजनीतिक नियुक्तियों की तीसरी सूची आने की उम्मीद थी लेकिन राहुल गांधी को ईडी समन देने के मामले में उपजे हालात के मद्देनजर मामला अटक गया। चर्चा है कि जुलाई महीने में कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों का तोहफा मिलेगा। इससे पहले राजनीतिक नियुक्तियों 132 नेताओं को नियुक्तियां दी गई थी। पहली सूची में 58 और दूसरी सूची में 74 नेताओं को राजनीतिक नियुक्ति का तोहफा दिया गया था। प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा बोर्ड-निगम और अकादमियों के साथ ही करीब 15 यूआईटी में राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं। पूर्व में जारी हो चुकी दो सूचियों में जिन नेताओं को नियुक्ति नहीं मिल पाई थी उन्हें अब इस तीसरी सूची का बेसब्री से इंतजार है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।