शाहरुख खान
शाहरुख खान का मुंबई वाला घर मन्नत तो सबको पता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर के विदेश में भी कई प्रॉपर्टीज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई में शाहरुख का लग्जरी हॉलीडे घर है जिसकी कीमत 17.84 करोड़ है। यहां एक प्राइवेट बीच भी है। ये विला 8500 स्क्वायर फीट पर बना है और एक 14000 स्क्वायर फीट के प्लॉट्स हैं। सिर्फ इतना ही नहीं शाहरुख का लंदन के पार्क लेन में भी एक अपार्टमेंट है जिसकी कीमत 183 करोड़ है।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की कई देशों में प्रॉपर्टीज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय ने टोरंटो, कनाडा में पूरा एक पहाड़ खरीदा है। इतना ही नहीं उनके कई बंगले और अपार्टमेंट भी हैं। दरअसल, अक्षय, कनाडा को अपना दूसरा घर समझते हैं इसलिए उन्होंने वहां भी प्रॉपर्टीज ले रखी हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि अक्षय का मॉरिशियस में भी एक बंगला है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।