शिवसेना के बागी विधायकों को डिप्टी स्पीकर का नोटिस, 27 जून तक देना होगा जवाब
(India) महाराष्ट्र में बागी हुए विधायकों पर अयोग्य होने का खतरा मंडरा रहा है. दरअसल बागी विधायकों को डिप्टी स्पीकर का नोटिस जारी किया गया है. जिसके मुताबिक उन्हें 27 जून तक जवाब देने को कहा गया हैं. महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिंदे समूह के खिलाफ शिवसेना अधिक आक्रामक नजर आ रहे हैं. इस बीच चुनाव आयोग को शिवसेना का पत्र लिखा. जिसमें कहा गया कि किसी को भी शिवसेना या बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. शिंदे समूह बालासाहेब ठाकरे और शिवसेना का नाम लेने पर विचार कर रहा था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।