आजम का गढ़ टूटा, आजमगढ़ में भी लहराया भगवा, ओवैसी का सपा पर तंज
(India) By-election Results 2022 LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं पांच अन्य राज्यों की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वास्ते 23 जून को हुए मतदान के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस उपचुनाव में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत अन्य लोगों का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। सबसे पहले डाक से प्राप्त मतों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम खोला गया। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। आपको बता दें कि त्रिपुरा में सर्वाधिक चार सीटे हैं, जहां उपचुनाव में वोट डाले गए हैं। इन सीटों में अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली शामिल है। टाउन बारदोवाली से किस्मत आजमा रहे साहा को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए यह चुनाव जीतना जरूरी है। उपचुनाव के नतीजों की पल-पल की जानकारी के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहें...

असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी सपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने दिखा दिया है कि समाजवादी पार्टी में भाजपा को हराने की ताकत नहीं है।

Sun, 26 Jun 2022 05:14 PM
2024 के लिए यूुपी की जनता ने दिया स्पष्ट संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत को 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए जनता का संदेश बताया है। सीएम योगी ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों और पीएम मोदी के लिए लोगों के विश्वास का परिणाम है। पढ़ें पूरी खबर

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।