राजस्थान में रार: अशोक गहलोत ने क्यों किया सचिन पायलट पर सीधा अटैक, 'सब्र' का एक और टेस्ट?
(India) लंबी शांति के बाद क्या एक बार फिर राजस्थान में सियासी तूफान खड़ा होने वाला है? मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिस तरह से सचिन पायलट का नाम लेकर उन पर सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगाया है उससे राजस्थान में 2 साल पहले वाले हालात पैदा होने के आसार दिखने लगे हैं। फिलहाल सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सचिन पायलट अब भी वही सब्र दिखाएंगे, जिसके लिए राहुल गांधी ने उनकी तारीफ की है। हालांकि, राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि 2 साल तक चुप्पी साधे रहे सचिन को अब भी 'पायलट' बनाए जाने का इंतजार है और लंबे समय तक यथास्थिति पर कायम रहना उनके लिए मुश्किल होगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने शनिवार को सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला करते हुए सचिन पायलट का भी नाम लिया और कहा कि दोनों ने मिलकर राजस्थान में सरकार गिराने की साजिश रची। शेखावत को एसीबी का नोटिस मिलने को लेकर गहलोत ने कहा कि वह सरकार गिराने की साजिश में मुख्य किरदार थे। गहलोत ने कहा, ''आप एक्सपोज हो गए, अब कह रहे हो कि सचिन पायलट ने चूक कर दी, आपने ठप्पा लगा दिया कि उनके (पालयट) के साथ मिले हुए थे।''

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।