इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी अन्ना मारिया टोर्व से की थी, जो 1967 से 1999 तक चली थी। मीडिया मुगल ने तीसरी शादी 1999 में वेंडी देंग से की थी, जो 2013 तक चली थी। रुपर्ट मर्डोक ने 2016 में जेरी हॉल से शादी की थी, जो 'बैटमैन' और 'द ग्रैजुएट' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मर्डोक से पहले जेरी हॉल ने रॉक स्टार और सिंगर मिक जैगर से शादी की थी। जेरी हॉल और रुपर्ट मर्डोक की अलग-अलग शादियों से 10 संतानें हैं। फॉक्स न्यूज चैनल की पैरेंट कंपनी न्यूजकॉर्प के सीईओ और चेयरमैन रुपर्ट मर्डोक ने चौथी शादी को लेकर खुशी जाहिर की थी।
जेरी हॉल से शादी के बाद रुपर्ट मर्डोक ने खुशी का इजहार करते हुए ट्वीट किया था, 'अगले 10 दिनों तक और कोई ट्वीट नहीं करूंगा। दुनिया के सबसे लकी और खुश इंसान जैसा महसूस कर रहा हूं।' ऐसे में रुपर्ट मर्डोक की ओर से तलाक का फैसला लेना चौंकाने वाला है। रुपर्ट मर्डोक और जेरी हॉल की ओर से अभी शादी के टूटने का ऐलान नहीं किया गया है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने भी तलाक का फैसला लिया था। इसके अलावा जेफ बेजोस और मैकेंजी के बीच भी तलाक हो चुका है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।