39 रुपये से बढ़कर ₹104 का हो गया यह शेयर, केवल 21 दिन में निवेशकों को मिला 164% का जोरदार रिटर्न
(India) Multibagger stock return: आज हम आपको एक शानदार शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसमें पैसे लगाने वाले चंद दिनों में मालामाल हो गए। यह शेयर है कोहिनूर फूड्स (Kohinoor Foods Ltd share) का। कोहिनूर फूड्स के शेयर पिछले कुछ महीनों से जबरदस्त परफॉर्म कर रहे हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 104.60 रुपये पर बंद हुए हैं।

Kohinoor Foods Ltd का शेयर एक महीने में ही 164% का ताबड़तोड़ रिटर्न (Stock return) दिया है। महीनेभर पहले इस शेयर की कीमत महज 39.75 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर थे जो अब 104.60 रुपये पर पहुंच गए। यानी महीनेभर पहले इस शेयर में जिस किसी निवेशक ने एक लाख रुपये लगाए होते उसे आज की तारीख में 2.63 लाख रुपये का फायदा हो जाता। वहीं, इस साल YTD में यह शेयर अब तक 1,246.20% का रिटर्न दे चुका है। इस दौरान यह 7.77 रुपये से बढ़कर 104.60 रुपये का हुआ है। यानी एक लाख का निवेश बढ़कर 13.46 लाख रुपये हो जाता।

कोहिनूर फूड्स फूड प्रोडक्ट्स के निर्माण, व्यापार और मार्केटिंग के व्यवसाय में लगा हुआ है। कंपनी दुनिया भर में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बड़े स्तर पर सप्लाई चेन की सुविधा प्रदान कर रही है। कोहिनूर फूड्स के पास बासमती चावल के अलग अलग वैरायटीज से लेकर, खाने के लिए तैयार करी, रेडीमेड ग्रेवी, कुकिंग पेस्ट, चटनी, मसाले और सीज़निंग से लेकर फ्रोजन ब्रेड, स्नैक्स, स्वस्थ अनाज, और खाद्य तेल का कारोबार कर रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।