(India)
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि लाठियों और मुकदमों के भय से बेरोजगारों का आंदोलन नहीं थमेगा। राजधानी जयपुर में प्रेस वार्ता में उपेन यादव ने कहा कि 5 जुलाई से 2 अक्टूबर तक युवा एवं जागृति अभियान चलाया जाएगा। सरकार के द्वारा किए जा रहे अत्याचार और वादाखिलाफी की पोल खोली जाएगी। 2 अक्टूबर से 2 जनवरी तक पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं का पुतला जलाकर विरोध किया जाएगा और फिर भी राज्य सरकार नहीं जागती है तो 2 जनवरी से सभी जिलों तहसील मंडल गांव में कांग्रेस मुक्त राजस्थान अभियान चलाया जाएगा। उपेन यादव ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। सरकार बजट घोषणा, लखनऊ समझौता एवं मंत्रियों के लिखित समझौते की मांगों को तथा चुनावी घोषणा पत्र के वादो को पूरा करें नहीं तो 2023 में युवा बेरोजगार करेंगे कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।