इंटरव्यू के बहाने होटल में ले जाकर किया रेप, कहा- नौकरी चाहिए तो मुझे खुश करना होगा
(India) राजस्थान के जयपुर में 26 साल की एक युवती के साथ नौकरी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। शहर के सिंधीकैंप इलाके के एक होटल में वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के झुंझुनू में रहने वाली युवती ने 45 वर्षीय नरेश सिंह के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि वह पिलानी में एक पार्लर चलाती थी, जहां नरेश की पत्नी भी आती थी। इसी दौरान नरेश ने उसे जयपुर में जॉब का ऑफर दिया और 28 मार्च को जयपुर बुलाया। पीड़िता के जयपुर पहुंचने पर पीड़िता को आरोपी इंटरव्यू के बहाने समुंद्रा होटल ले गया और कहा कि जॉब चाहिए तो उसे खुश करना होगा।

'चुप रहेगी तो मिल जाएगी जॉब'
पीड़िता के इनकार करने पर नरेश ने उसके साथ जबरन रेप किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को धमकी देकर चला गया। आरोपी ने पीड़िता से यह भी कहा कि अगर वह चुप रहेगी तो कुछ दिन में उसकी नौकरी लग जाएगी। लेकिन बाद में उसने पीड़िता का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।