आकाश अंबानी बने रिलायंस जियो के नए चेयरमैन, मुकेश अंबानी ने डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा
(India) आकाश अंबानी (Akash Ambani) देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के नए चेयरमैन होंगे. कंपनी ने कहा है कि उसने नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया है. आकाश अंबानी ((Akash Ambani) ) रिलायंस इंडस्ट्रीज ( Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) के बेटे हैं. आकाश अंबानी ने साल 2014 में रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बोर्ड में शामिल हुए थे. वहीं मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है.

दरअसल 27 जून को रिलायंस जियो के बोर्ड की बैठक हुई थी जिसमें 27 जून से मुकेश अंबानी के डायरेक्टर पद से इस्तीफे पर मुहर लगी. तो इस बैठक में आकाश अंबानी को कंपनी के चेयरमैन बनाने पर बोर्ड ने अपनी मुहर लगा दी. आकाश अंबानी 27 जून, 2022 से ही प्रभावी तौर पर रिलायंस जियो के नए चेयरमैन बन गए हैं .

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।