सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की शिवसेना की याचिका, फ्लोर टेस्ट पर शाम पांच बजे होगी सुनवाई
(India) मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना गुट के 16 विधायकों को मुंबई आने का आदेश जारी किया है. बताया जा रहा है कि, सभी को ट्राइडेंट होटल में ठहराया जाएगा. शाम 6 बजे तक सभी को होटल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा कि हमारे पास फ़ाइल नहीं है. कैसे सुन लें ? इस पर सिंघवी ने कहा- 4 बजे तक यह उपलब्ध होगा. आप 6 बजे सुन लें. शिंदे गुट के वकील नीरज किशन कौल ने कहा कि फ्लोर टेस्ट के लिए कहना राज्यपाल का अधिकार है. दूसरा पक्ष कोर्ट को गुमराह कर रहा है. विधायकों की अयोग्यता का मामला अलग है. जज ने कहा कि हम आज ही सुनवाई करेंगे. इस पर कौल ने कहा कि हमें समय से फ़ाइल मिले. जज ने कहा कि 3 बजे तक कोर्ट समेत सभी पक्षों को याचिका दें इस पर 5 बजे सुनवाई होगी. फ्लोर टेस्ट के खिलाफ शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. गौरतलब है कि शिवसेना राज्यपाल के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देगी. इस संबंध में शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।