(India)
पैगंबर पर विवादित बयान देने के लिए नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने उन्हें देश से माफी मांगने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि उन्होंने अपने बयान से देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया है। इससे ही देशभर में अशांति फैल गई है। बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर दिए विवादित बयान के बाद देशभर में कई हिंसक घटनाएं हो रही हैं. हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में हुई टेलर की हत्या का मामला भी इसी से जोड़कर देखा गया. जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नूपुर शर्मा को जमकर फटकार लगाई है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस को भी कोर्ट ने फटकारा है. सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को कहा कि, आपकी वजह से देश का पूरा माहौल बिगड़ा है और आपने माफी मांगने में काफी देर कर दी. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने सभी एफआईआर को दिल्ली ट्रांसफर करने की बात कही थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।