पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर की बात
(India) धानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) से फोन पर बात की है. दोनों नेताओं ने इस दौरान द्विपक्षीय व्यापार और विभिन्न अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ पुतिन की भारत यात्रा के दौरान लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की समीक्षा की. इसके अलावा, पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान यूक्रेन (Russia Ukraine War) में मौजूदा स्थिति से संबंधित बातचीत और कूटनीति के पक्ष में भारत के लंबे समय से चले आ रहे रुख को दोहराया.

बता दें कि, बीते साल दिसंबर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत आए थे. तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोनों देशों के बीच सदियों पुराने संबंधों को बढ़ाने के लिए पहली '2+2' मंत्रिस्तरीय वार्ता हुई थी. पीएम मोदी ने कहा था कि पिछले कुछ दशकों में, दुनिया ने कई मूलभूत परिवर्तन देखे और विभिन्न प्रकार के भू-राजनीतिक समीकरण उभरे लेकिन भारत और रूस की मित्रता स्थिर रही. भारत और रूस के बीच संबंध वास्तव में अंतरराज्यीय मित्रता का एक अनूठा और विश्वसनीय मॉडल है. /modi-putin-phone-call-pm-modi

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।