मणिपुर के नोनी जिले में 29 जून को हुए भूस्खलन में अब तक 81 लोगों लापता, 18 टेरिटोरियल आर्मी जवानों के शवों का रेस्क्यू
(India) मणिपुर (Manipur) के नोनी जिले में 29 जून को हुए भूस्खलन (manipur Landslide) में अब तक 81 लोगों लापता हैं. जबकी 18 टेरिटोरियल आर्मी जवानों के शवों का रेस्क्यू किया गया है. यहां फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव का काम जारी है. इस बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (Chief Minister N Biren Singh) ने अपने मंत्रियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और बचाव अभियान की समीक्षा की. सीएम एन बीरेन सिंह ने मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है.

उन्होंने इस घटना को इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा बताते हुए कहा कि, ' यह राज्य के इतिहास में सबसे खराब घटना है. इस दुखद हादसे में 81 लोग खोए हैं. 18 टेरिटोरियल आर्मी के शवों का रेस्क्यू किया गया है. अभी भी 55 लोग फंसे हुए हैं. मिट्टी के कारण सभी शवों को निकालने में 2-3 दिन का समय और लगेगा.'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।