(India)
गुजरात में बिजली की समस्या के ऊपर चर्चा करते हुए केजरीवाल ने कहा, 24 घंटे बिजली और फ्री बिजली यह जादू है. और यह केवल हमें आता है. हम बिजली कंपनी से पैसा नहीं खाते हैं. अगर दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री हो सकती है तो गुजरात के लोगों को भी बिजली फ्री मिल सकती है. चर्चा के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है. गुजरात के मंत्रियों को लेकर केजरीवाल ने कहा कि, मंत्रियों द्वारा हजारों यूनिट बिजली का उपयोग करने के बाद भी उनके बिजली के बिल जीरो आते हैं. केजरीवाल ने जो सुविधा मंत्रियों को मिले वही सुविधा जनता को भी मिलने की बात कही है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।