केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राज्यसभा सांसद के पद से दिया इस्तीफा
(India) बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में आज ही मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) की तारीफ की थी. सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि आपने देश के विकास में योगदान दिया है. बता दें कि कल नकवी का राज्यसभा सांसद के तौर पर अंतिम दिन है.

कैबिनेट की बैठक के बाद नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की थी. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में क्या और किस मुद्दे पर बात हुई इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया. लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस दौरान नकवी की भावी भूमिका को लेकर चर्चा हुई.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।