IPO लॉन्च करेगी जीपीएस क्रॉप साइंस, बाजार से जुटाएगी 500 करोड़
(India) इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ (IPO) से कमाई करने वाले निवेशकों के लिए पिछले साल की तरह यह साल भी बेहद खास होने वाला है. आपको बता दे एग्रो-केमिकल कंपनी जीएसपी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड (GSP Crop Science) अगले साल तक अपना IPO लॉन्च करने जा रही है.

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भावेश शाह का कहना है कि कंपनी IPO के माध्यम से 500 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार बना रही है. उन्होंने कहा कंपनी को अपने बिजनेस के विस्तार के लिए फंड चाहिए. वह जल्द ही मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि, “हम आईपीओ के शुरुआती दौर में हैं. आईपीओ से करीब 500 करोड़ रु जुटाए जाएंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।