(India)
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को केंद्र सरकार की नई स्कीम अग्निपथ स्कीम को चुनौती देनी वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड और जस्टिस एएस बोपन्ना की बेंच में होगी। जून में केंद्र सरकार ने आर्म्ड फोर्सेज में सैनिकों की अल्पकालिक भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा की थी। इसके तहत युवाओं की सेना में 4 साल के लिए भर्ती की जाएगी। इसके बाद उन्हें रिटायरमेंट दे दी जाएगी। सरकार ने कहा कि अग्निवीरों को बीमा और अन्य सरकारी नौकरियों में वरीयता दी जाएगी। वहीं, 25% अग्निवीरों को उनकी योग्यता और 4 साल की नौकरी में प्रदर्शन के आधार पर स्थाई कर दिया जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।