रूस से S-400 की खरीद पर भारत को नहीं करना पड़ेगा प्रतिबंधों का सामना
(India) अमेरिका की प्रतिनिधि सभा (US House Of Representatives) ने भारत (India) को रूस (Russia) से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली (S-400 Missile Defense System) खरीदने के लिए सीएएटीएसए प्रतिबंधों (CAATSA Sanctions) से खास छूट दिलाने वाले एक संशोधित विधेयक को गुरुवार को पारित कर दिया. यह विधेयक भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने पेश किया था.

संशोधित विधेयक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन से भारत को चीन जैसे आक्रामक रुख वाले देश को रोकने में मदद करने के लिए ‘काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट’ (सीएएटीएसए) से छूट दिलाने के लिए अपने अधिकार का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है. राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकार कानून (एनडीएए) पर सदन में चर्चा के दौरान गुरुवार को ध्वनि मत से यह संशोधित विधेयक पारित कर दिया गया.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।