दिल्ली सरकार ने की EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की तैयारी, 100 नए चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित
(India) इलेक्‍ट्र‍िक वाहनों (EV) को प्रोत्साहन देने के लिए दिल्ली सरकार (Government of Delhi) कई प्रयास कर रही है. इसके ल‍िए सरकार चार्ज‍िंग प्‍वाइंट्स की संख्या में इजाफा करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार आगामी सितंबर माह से राज्य भर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 100 नए चार्जिंग स्टेशन जिनमें 500 चार्जिंग प्वाइंट होंगे, को शुरू करने की तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक इन 100 में से 71 चार्जिंग स्टेशन विभिन्न मेट्रो स्टेशनों (Metro Station) पर बनाए जा रहे हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।