(India)
रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को करेंसी मार्केट में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 79.96 के लेवल तक जा गिरा है. एक डॉलर के मुकाबले रुपये का ये स्तर अब तक का ऐतिहासिक निचला स्तर है. अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की संभावनाओं के चलते विदेशी निवेशकों की तेज बिकवाली के मद्देनजर रुपये में गिरावट देखी जा रही है. और माना जा रहा है कि एक डॉलर के मुकाबले रुपये के 80 के नीचे जाना महज औपचारिकता मात्र रह गया है. कुछ जानकार तो एक डॉलर के मुकाबले रुपये के 82 के लेवल तक गिरने की भविष्यवाणी कर रहे हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।