सर्वदलीय बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने विपक्ष के नेताओं पर ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठाया। उनका कहना था कि बीते दिनों में कई नेताओं पर ईडी के छापे पड़े हैं। खड़गे के इस बयान से अनुमान लगाया जा रहा है कि मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष इस मुद्दे पर काफी ज्यादा मुखर रहने वाला है। वहीं खड़गे ने महंगाई के मुद्दे को भी उठाने की बात कही। गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त में महंगाई दर काफी ज्यादा रही है। गौरतलब है कि सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक के बाद कहा कि सरकार संसद के नियमों और प्रक्रियाओं के तहत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।