Rupee vs Dollar: रुपये ने दिखाई ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार 80 रुपये प्रति डॉलर से नीचे गिरा
(India) आज डॉलर के मुकाबले रुपये ने पहली बार ओपनिंग में 80 रुपये प्रति डॉलर का निचला स्तर दिखा दिया है. ये मनोवैज्ञानिक स्तर टूटने के संकेत कई दिन से दिख रहे थे पर आज रुपये ने 80 रुपये प्रति डॉलर से नीचे जाकर करेंसी ट्रेडर्स को भारी निराशा में डाल दिया है. इसी के साथ रुपया इस साल 7 फीसदी की भारी गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा है.

शुरुआती ट्रेड में रुपया 80.01 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर को छू चुका था जबकि कल ये 79.97 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था. आज रुपये ने 80.05 रुपये प्रति डॉलर का निचला स्तर छू लिया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।