(India)
अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अमीरों के फेहरिस्त में चौथे स्थान पर आ गए है. फोर्ब्स की अमीरों की सूची के मुताबिक गौतम अडानी माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़ चौथे स्थान पर आ गए हैं. दरअसल बिल गेट्स ने ऐलान किया था कि वो अपनी संपत्ति में से 20 अरब डॉलर दान में देंगे. इनके इस फैसले के चलते वे अमीरों की सूची में 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक स्थान फिसलकर पाचवें स्थान पर आ गए है. जबकि गौतम अडानी 114 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथै स्थान पर हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।