YouTube चैनल पर नहीं बढ रहे थे फॉलोअर्स, 23 साल के छात्र ने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से कूदकर दे दी जान
(India) हैदराबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल यहां गुरुवार को सैदाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवक कथित तौर पर यूट्यूब चैनल पर फॉलोअर्स नहीं बढ़ने की वजह से काफी दुखी था और तनाव में आकर उसने सुसाइड कर ली.

मृतक की पहचान आईआईटी ग्वालियर के 23 वर्षीय छात्र धीना के रूप में हुई है. शख्स ने सुबह साढ़े पांच बजे अपने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी. पुलिस ने बताया कि मृतक का SELFLO नाम से एक यूट्यूब चैनल है. वह इस बात से काफी उदास था कि चैनल पर उसरे फॉलोअर्स की संख्या नहीं बढ़ रही थी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।