विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने TMC के फैसले को बताया निराशाजनक
(India) उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में ममता बनर्जी (Mamata Banjerjee) के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस का वोटिंग में भाग नहीं लेने के ऐलान के बाद विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मार्गरेट अल्वा ने टीएमसी के इस फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा कि उनका उपराष्ट्रपति चुनाव में भाग नहीं लेने का निर्णय निराश करने वाला है.

अल्वा ने ट्वीट किया, ‘‘उप राष्ट्रपति चुनाव से तृणमूल कांग्रेस का अनुपस्थित रहने का फैसला निराशाजनक है. यह वाद-विवाद, अहंकार और गुस्से का समय नहीं है. यह साहस, नेतृत्व और एकता का समय है. मेरा विश्वास है कि ममता बनर्जी, जो साहस का प्रतीक हैं, विपक्ष के साथ खड़ी होंगी.’’

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।