(India)
ईडी ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) को गिरफ्तार कर लिया है. शिक्षक भर्ती घोटाला (SSC Scam) मामले को लेकर छापेमारी और पूछताछ के बाद चटर्जी को गिरफ्तार किया गया है. उनके करीबियों से ईडी ने करोड़ों रुपये कैश और सोना बरामद किया है. शुक्रवार 22 जुलाई को ईडी ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मंत्रियों पर छापेमारी शुरू की थी. जिसके बाद ये छापेमारी अब तक जारी है. पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता के घर से ईडी ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद किए थे. ईडी ने अर्पिता को भी हिरासत में लिया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।