पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद सीएम ममता बनर्जी का पहला बयान, 'दोषी हैं तो उन्हें जरूर सजा मिलनी चाहिए
(India) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की गिरफ्तारी को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचार या किसी गलत काम का समर्थन नहीं करती हूं. अगर किसी को दोषी पाया जाता है, तो उसे दंडित किया जाना चाहिए, लेकिन मैं मेरे खिलाफ चलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण अभियान की निंदा करती हूं.

सीएम ने कहा कि केस की सच्चाई बाहर आनी चाहिए लेकिन एक समय सीमा के भीतर. तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''बीजेपी को लगता है कि वह केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके मेरी पार्टी को तोड़ सकती है तो वह गलत है.''

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।