मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हमारी सरकार कारगिल में शहीद हुए जवानों के परिजनों के साथ हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमें देश को बेहतर और संपन्न बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा। हमें अपनी कमियों को दूर कर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने इस मौके शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी। कार्यक्रम में योगी सरकार के मंत्री व शहीदों के परिजन भी मौजूद थे।भारत आज कारगिल युद्ध की 23वीं वर्षगांठ मना रहा है.आज के ही दिन 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर पाकिस्तानी सेना को धूल चटाते हुए विजय पताका फहराई थी.कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लद्दाख के कारगिल में ले. जनरल ए. सेनगुप्ता ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।