(India)
कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से ED की पूछताछ पर राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने नाराजगी जताई है. अशोक गहलोत ने जांच एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ईडी ने देश में आतंक मचा रखा है. आज दूसरे राउंड की पूछताछ के लिए ईडी ने सोनिया गांधी को बुलाया है. कांग्रेस नेता की तबीयत को ध्यान में रखते हुए ईडी ने पूछताछ की विशेष तैयारी की है. वहीं, कांग्रेस आज भी पूछताछ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।