गुजरात के बोटाद जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है.... जबकि 70 से ज्यादा लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं..... इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है.... 26 जुलाई की देर शाम तक जहरीली शराब से कुल 28 लोगों की मौत हुई थी.... पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.... एफआईआर में 24 लोगों के नाम हैं.... इनमें से पुलिस ने मामले से जुड़े 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, गांव के लोगों ने सीधे तौर पर केमिकल में पानी मिलाकर पी लिया... एफएसएल रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ है. गांव के लोगों ने कथित तौर पर जो शराब पी थी, उसमें 98 प्रतिशत से ज्यादा मिथाइल मिला है...
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।