संसद में पिछले करीब दो सप्ताह से सदन का नजारा अलग था। विपक्ष के महंगाई और जीएसटी के मुद्दे पर सरकार जहां बैकफुट थी वहीं, आज दोनों सदनों में नजारा एकदम बदल गया था। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का राष्ट्रपति को लेकर दिए बयान को बीजेपी ने लपक लिया और लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा। दोनों सदन में अधीर के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री और स्मृति इरानी ने आज लोकसभा में अधीर रंजन के बयान पर कांग्रेस को जमकर घेरा और अपने एक ही बयान से सारा हिसाब बराबर कर दिया। इरानी ने तो सीधे-सीधे सोनिया गांधी पर निशाना साधा और उन्हें देश से माफी मांगने की मांग की।कांग्रेस नेता अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर लोकसभा में हंगामा हो गया...वहीं, संसद के बहार केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीजेपी महिला सांसदों के साथ प्रदर्शन किया....और कहा- अधीर रंजन मांफी मांगे...इधर, राष्ट्रपति के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर अधीर रंजन चौधरी ने अपनी गलती मानी...
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।