पश्चिम बंगाल शिक्षक घोटाला मामला,अर्पिता के दूसरे घर से मिला 29 करोड़ कैश,18 घंटे चली रेड
(India)

पश्चिम बंगाल के शिक्षक घोटाले में अर्पिता चटर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने बेलघरिया स्थित उनके दूसरे फ्लैट पर छापा मारा। 18 घंटे चली रेड में ईडी को 29 करोड़ कैश मिला है। नोटों की गिनती के लिए 3 मशीनें लगाई गई थीं। इसके साथ ही 5 किलो सोना भी बरामद हुआ है। 23 जुलाई को भी ईडी ने मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता के ठिकानों पर छापा मारा था। अर्पिता के घर से 21 करोड़ रुपए कैश और 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी मिली थी। 500 और 2000 रुपए के नोटों के ढेरों बंडल को एक कमरे में झोले और बैग में ठूंस-ठूंस कर रखा गया था। एजेंसी को दस्तावेज भी मिले थे। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।