प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) अपने दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन आज दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में अन्ना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए... प्रधानमंत्री ने यहां 69 स्वर्ण पदक विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए... प्रधानमंत्री इस मौके पर एक सभा को भी संबोधित किया... कार्यक्रम में तमिलनाडु के सीएम स्टालिन भी मौजूद रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को अप्रत्याशित’ और सदी में एक बार आने वाला संकट करार देते हुए कहा कि देश ने अपने वैज्ञानिकों और आमजन की मदद से आत्मविश्वास के साथ इसका सामना किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 एक ऐसा अप्रत्याशित और सदी में एक बार आने वाला संकट था, जिसके निपटने की कोई तय नियमावली नहीं थी। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी ने हर देश की ‘‘परीक्षा ली’’।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।