(India)
कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारु की हत्या के बाद अब एक अल्पसंख्यक समुदाय के युवक की हत्या का मामला सामने आया है..... मंगलुरु के बाहरी इलाके सुरथकल में एक युवक की अज्ञात समूह ने हत्या कर दी है..... युवक की हत्या चाकू गोदकर की गई है..... मामला दक्षिण कन्नड़ का बताया जा रहा है... पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.... युवक की हत्या के बाद राज्य के कई जिलों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है..... इसके चलते सीआरपीसी की धारा 144 सुरथकल, मुल्की, बाजपे, पनाम्बुर में लगाई गई है.... पुलिस आयुक्त के अनुसार युवाओं के एक समूह द्वारा फाजिल नाम के युवक पर चाकू से हमला किया गया था.... मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुरथकल पीएस में एफआईआर दर्ज कर ली है... आज उनकी अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है...
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।