जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पहले सम्मेलन को संबोधित करेंगे PM मोदी
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे के बाद अब दिल्ली में हैं, जहां वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री आज पहले अखिल भारतीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) की तरफ से विज्ञान भवन में 30-31 जुलाई 2022 के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) का पहला राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. इस सम्मेलन में सभी डीएलएसए के बीच एकरूपता लाने और समन्वय स्थापित करने के लिए एक एकीकृत प्रक्रिया के निर्माण पर विचार किया जाएगा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।