PFI के कार्यक्रम पर दिल्ली पुलिस ने लगाई रोक
(India) विवादित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का आज दिल्ली (Delhi) में होने वाला कार्यक्रम कैंसल कर दिया गया है. पीएफआई आज राजधानी के झंडेवालान (Jhandewalan) में जन सम्मेलन करने वाला था. यह कार्यक्रम झंडेवालान के अंबेडकर भवन में ढाई बजे से शुरू किया जाना था लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है. दिल्ली पुलिस ने इस पर रोक लगाई. विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने पीएफआई के कार्यक्रम को रोकने की मांग की थी. वीएचपी की तरफ से इस कार्यक्रम के विरोध में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी गई थी. चिट्ठी में पीएफआई के कार्यक्रम को तुरंत रोकने की मांग की गई थी. कार्यक्रम रोके जाने के बाद पीएफआई की तरफ से कहा गया है कि संगठन की ओर से आज ढाई बजे दिल्ली शाहीन बाग में प्रेस वार्ता की जाएगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।