लोकसभा में महंगाई पर चर्चा,कांग्रेस के चारों सांसदों का निलंबन वापस
(India)

संसद का मानसून सत्र लगातार हंगामेदार बना हुआ है। सोमवार को लगातार दो बार लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसदों के निलंबन को हटाने का प्रस्ताव पारित हो गया है। सांसदों का निलंबन निरस्त कर दिया गया है। इसके चलते लोकसभा में गतिरोध खत्म हो गया है और बढ़ती महंगाई को लेकर सदन में चर्चा शुरू होगी। इससे पहले लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित कर दी गई। कांग्रेस के सांसद शिवसेना सांसद संजय राउत की ईडी की ओर से गिरफ्तारी, सरकार के केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और मौजूदा सत्र से अपने चार लोकसभा सांसदों के निलंबन के मुद्दे को लेकर हंगामा किया। सोमवार को दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही समय बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद निलंबित सांसदों की बहाली को लेकर हंगामा हुआ वहीं, राज्यसभा में भी ईडी की कार्रवाई को लेकर हंगामा और नारेबाजी की गई

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।