भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से शुरू हो गई है. इस बैठक में केंद्रीय बैंक नीतिगत फैसले करेगा, जिसका ऐलान 5 अगस्त को आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास करेंगे. कहा जा रहा है कि आज से 5 अगस्त के बीच होने वाली इस बैठक में आरबीआई रेपो रेट में इजाफा कर सकता है. इससे पहले हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक में भी आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी. हर दो महीने पर होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक की शुरुआत आज से हो रही है। एक्सपर्ट्स की मानें तो रिजर्व बैंक रेट में 0.25 से 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है. महंगाई दर लगातार कई महीनों से केंद्रीय बैंक के तय लक्ष्य से ऊपर है. इसपर काबू पाने के लिए मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में इजाफा करने का फैसला किया जा सकता है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।