उबर टेक्नोलॉजीज  ने फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो में हिस्सेदारी बेच दी
(India) करीब 20 देसी विदेशी कंपनियों ने ये हिस्सेदारी यूबर से खरीदा है. जिसमें Fidelity, Franklin Templeton और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल शामिल है. इस ब्लॉक डील के चलते जोमैटो के शेयर पर काफी दवाब देखा गया. सुबह शेयर 52.50 पर खुलकर 51.75 रुपये तक जा लुढ़का. फिलहाल शेयर 53.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. मंगलवार को शेयर 55.55 रुपये पर क्लोज हुआ था. आपको बता दें जोमैटो ने उबर के फूड बिजनेस को 2020 में खरीदा था जिसके बदले में कंपनी ने उबर को जोमैटो में 10 फीसदी हिस्सेदारी दी थी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।